बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के खुर्जा में मंगलवार की दोपहर नवदुर्गा मंदिर मार्ग पर हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। जब एक महिला ने बीच सड़क पर अपने पति की बाइक पत्थर से तोड़ दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
जानकारी के अनुसार, मामला नवदुर्गा मंदिर मार्ग का बताया जा रहा है, जहां पति-पत्नी के बीच सड़क पर जमकर विवाद हुआ। बताया जा रहा है कि महिला को अपने पति पर किसी दूसरी महिला से बात करने का शक था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हुई और देखते ही देखते मामला सड़क पर हंगामे में बदल गया। गुस्से में आई पत्नी ने सड़क किनारे पड़ा पत्थर उठाया और पति की बाइक पर ताबड़तोड़ वार करने शुरू कर दिए। महिला ने बाइक के शीशे, लाइट और अन्य हिस्सों को तोड़ दिया। मौके पर मौजूद लोगों ने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सड़क पर काफी देर तक हंगामा चलता रहा, जिससे वहां लोगों की भीड़ लग गई। कुछ लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। हालांकि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
खुर्जा में हाई वोल्टेज ड्रामा: पत्नी ने पत्थर से तोड़ी पति की बाइक, वीडियो वायरल
RELATED ARTICLES



