बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मुफ्तीवाडा में मंगलवार को एक युवक का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। शव देख परिजनों के होश उड़ गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत से परिजनों में मातम पसरा हुआ है।
जानकारी के अनुसार, मृतक 30 वर्षीय जितेंद्र और उर्फ बल्लू पुत्र महेंद्र सैनी मानसिक रूप से अस्वस्थ था। मंगलवार की सुबह जब युवक जितेंद्र उर्फ बल्लू काफी देर तक घर से बाहर नहीं निकला तो पड़ोसियों ने घर में झांककर देखा तो युवक का शव फंदे से लटका हुआ था। सीओ शशांक श्रीवास्तव का कहना है कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है।
मानसिक रूप से अस्वस्थ युवक का फंदे से लटका मिला शव
RELATED ARTICLES



