Friday, April 3, 2026
HomeFeaturedANUPSHAHR NEWS || अनूपशहर खबरअभियुक्त ने शराब के नशे में कोर्ट में काटा हंगामा, मिली सजा

अभियुक्त ने शराब के नशे में कोर्ट में काटा हंगामा, मिली सजा


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के अनूपशहर न्यायालय में मंगलवार को एक अभियुक्त ने शराब के नशे में कोर्ट रूम में जमकर हंगामा काटा। शराबी अभियुक्त ने महिला कोर्ट मोहर्रिर और स्टाफ के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए न्यायाधीश के सामने ही गाली-गलौच शुरू कर दी। मामले को गंभीरता से लेते हुए जज ने अभियुक्त को दोषी पाते हुए सजा सुना दी और एक हजार रूपए से दंडित कर दिया।
आपको बता दें कि थाना रामघाट क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले दीपक उर्फ प्रदीप के खिलाफ एक वाद विचाराधीन है। अभियुक्त दीपक अपने वकील के साथ मंगलवार को वारंट निरस्त कराने के लिए कोर्ट पहुंचा था। अभियुक्त दीपक काफी नशे में था। अभियुक्त ने कोर्ट में ही तैनात महिला मोहर्रिर प्रवीण व पैरोकार अनुज व सौरभ के साथ बदसलूकी करते हुए न्यायाधीश के सामने ही गाली-गलौच करने लगा। जज ने तत्काल ही अभियुक्त को दोषी करार कर दिया और एक हजार रूपए का अर्थदंड लगाया।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments