बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना डिबाई क्षेत्र की दौलतपुर चौकी क्षेत्र के गांव दानपुर निवासी नवविवाहिता ने दुपट्टे से फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। नवविवाहिता का फंदे से लटका शव देख परिजन व आसपास मौजूद राहगीर शन रह गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतारा तथा पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
आपको बता दें कि मामला मंगलवार की रात का है। दौलतपुर चौकी क्षेत्र के प्रभारी ने बताया कि सूचना मिली थी कि गांव दानपुर में 27 वर्षीय एक नवविवाहिता ने दुपट्टे से लटक कर आत्महत्या कर ली है। तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसके बाद पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस मामले की गहनता से जांच पड़ताल कर रही है।
नवविवाहिता ने फंदे से लटककर की आत्महत्या
RELATED ARTICLES



