बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के खुर्जा जंक्शन के बठिंडा जंक्शन से चलकर मालदा जाने वाली फरक्का एक्सप्रेस बुधवार को चार घंटे देरी से स्टेशन पर आई। इसके अलावा पुरानी दिल्ली से चलकर टूंडला जाने वाली टीएडी पैसेंजर ट्रेन ढाई घंटे, कोलकाता से चलकर चंडीगढ़ जाने वाली हावडा कालका मेल ढाई घंटे, कटिहार से चलकर अमृतसर जाने वाली आम्रपाली एक्सप्रेस दो घंटा, नई दिल्ली से चलकर लखनऊ जाने वाली गोमती एक्सप्रेस एक घंटा, लखनऊ से चलकर नई दिल्ली जाने वाली गोमती एक्सप्रेस एक घंटा, सीतामढ़ी से चलकर आनंद विहार जाने वाली लिच्छवी एक्सप्रेस एक घंटा देरी से आई। ट्रेनो की लेटलतीफी से यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
फरक्का एक्सप्रेस बुधवार को चार घंटे देरी से स्टेशन पहुंची
RELATED ARTICLES



