बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना औरंगाबाद क्षेत्र के बुलंदशहर-गढ़मुक्तेश्वर स्टेट हाईवे पर बाइक व थार गाड़ी की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। थार चालक मौके से गाड़ी लेकर फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया तथा आरोपी की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है।
आपको बता दें कि परिजनों ने बताया कि गुरुवार की दोपहर 22 वर्षीय मृतक रोबिन अपने दोस्त सौरभ सैनी के साथ बाइक से गांव जरा स्थित गैस एजेंसी से सिलेंडर लेने जा रहा था जैसे ही वह सराय छबीला के पास पहुंचा तो सामने से आ रही थार से बाइक की भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार रोबिन व उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया जहां चिकित्सकों ने रोबिन को मृत घोषित कर दिया।
परिजनों ने बताया कि रोबिन की 27 अप्रैल को शादी होनी थी। मेहमानों को निमंत्रण भेजे जा रहे थे। मृतक रोबिन की मौत से परिवार में मातम पसरा हुआ है। पुलिस हाईवे पर लगे सीसीटीवी फुटेजों को खंगाल रही है। थार चालक को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
थार गाड़ी व बाइक की जोरदार भिड़ंत, एक मौत
RELATED ARTICLES



