Friday, April 3, 2026
HomeFeaturedGULAWATHI NEWS || गुलावठी खबरगुलावठी: अशोका मेडिकल पर औषधि विभाग का छापा, एक लाख रूपए के...

गुलावठी: अशोका मेडिकल पर औषधि विभाग का छापा, एक लाख रूपए के ट्रामाडोल कैप्सूल सीज


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना गुलावठी कोतवाली क्षेत्र के रामनगर में गुरुवार की शाम औषधि विभाग की टीम ने अशोका मेडिकल पर छापामार कार्यवाही की। छापामार कार्यवाही के दौरान टीम ने तीन अलग-अलग कंपनियों के करीब एक लाख रूपए के ट्रामाडोल कैप्सूल सीज किए। यह कार्यवाही नारकोटिक्स की दवाओं की बिक्री करने की शिकायत पर की गई।
आपको बता दें कि औषधि निरीक्षक अनिल कुमार आनंद ने बताया कि गुलावठी के रामनगर में संचालित अशोका मेडिकल पर नारकोटिक्स की दवाओं की बिक्री करने की शिकायत लगातार मिल रही थी जिसके बाद निरीक्षण किया गया। जांच में टीम को ट्रामाडोल के तीन कंपनी के कैप्सूल रखे मिले। मांगे जाने पर संचालक बिल नहीं दिखा सका। इसके बाद कैप्सूल को सीज कर दिया। बिल न दिखने व जांच में सैंपल फेल आने पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments