बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के स्याना में चन्नी वाले मंदिर में श्री हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर माहौल भक्ति के रंग में रंग गया जहां बड़ी संख्या में पहुंचे भक्तों ने हिस्सा लिया। भक्तों ने हनुमान जी को तुलसी, बीड़ा पान, फल, मिठाई आदि का भोग लगाया।
हनुमान जन्मोत्सव को लेकर भक्तों में विशेष उत्साह देखने को मिला। भक्तों में मंदिर को गुब्बारों व रोशनियों से सजाया गया। जहाँ पहुँचे भक्तों ने प्रभु का आशीर्वाद लिया। इस मौके पर मंदिरों में संकीर्तन का आयोजन भी किया गया। जय श्री राम के उद्घोष के मंदिर परिसर गूंज उठा।
स्याना: ‘चन्नी वाले मंदिर’ में भक्तों ने किए हनुमान जी के दर्शन
RELATED ARTICLES



