Friday, April 3, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरबुलंदशहर: 16 घंटे ठप रहेंगी बिजली बिल की ऑनलाइन सेवाएं, उपभोक्ता पहले...

बुलंदशहर: 16 घंटे ठप रहेंगी बिजली बिल की ऑनलाइन सेवाएं, उपभोक्ता पहले ही कर लें भुगतान


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर में बिजली उपभोक्ताओं के लिए जरूरी खबर है। यूपीपीसीएल व सहयोगी डिस्कॉम की आरएमएस बिलिंग प्रणाली पर मेंटेनेंस और कॉन्फिगरेशन कार्य होने के चलते शुक्रवार शाम पांच बजे से शनिवार सुबह नौ बजे तक करीब 16 घंटे तक सभी ऑनलाइन सेवाएं बाधित रहेंगी। इस दौरान बिजली बिल जमा करने, स्मार्ट मीटर रिचार्ज, बिल जनरेशन, भार वृद्धि समेत उपभोक्ता पोर्टल और यूपीपीसीएल कंज्यूमर ऐप की सभी सेवाएं उपलब्ध नहीं रहेंगी।
मुख्य अभियंता संजीव कुमार ने बताया कि बिलिंग प्रणाली में तकनीकी सुधार और कॉन्फिगरेशन के चलते यह कार्य किया जा रहा है, इसलिए इस अवधि में कोई भी ऑनलाइन सेवा काम नहीं करेगी। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की है कि सेवा बाधित होने से पहले ही अपना बिजली बिल जमा कर दें, ताकि बाद में देरी से भुगतान पर लगने वाले सरचार्ज और अन्य परेशानियों से बचा जा सके।
बिजली विभाग के अनुसार, शुक्रवार शाम पांच बजे से शनिवार सुबह नौ बजे तक बिल जमा करने की ऑनलाइन सेवा भी पूरी तरह बंद रहेगी। ऐसे में उपभोक्ता समय रहते अपने जरूरी काम निपटा लें। विभाग का कहना है कि मेंटेनेंस कार्य पूरा होते ही सभी सेवाएं फिर से शुरू कर दी जाएंगी।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments