बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): मिशन शक्ति-5.0 अभियान के अन्तर्गत थाना अहमदगढ पुलिस द्वारा गुमशुदा 02 बच्चों को परिजनों के सुपुर्द किया गया। बच्चों को पाकर परिजनों की खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहा जिसके बाद परिजनों ने पुलिस का आभार जताया।
आपको बता दें कि बुधवार को चैकिंग के दौरान थाना अहमदगढ की मिशन शक्ति टीम को दो बच्चे घुमते हुए मिले। दोनो बच्चे थाना जहांगीराबाद क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले थे जो अपने घर से घुमने के लिये निकले थे तथा रास्ता भटक गये थे। मिशन शक्ति-5.0 अभियान के अन्तर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बुलन्दशहर दिनेश कुमार सिंह के निर्देशन में थाना अहमदगढ पर नियुक्त मिशन शक्ति टीम द्वारा अथक परिश्रम करते हुए बच्चों के परिजनों को तलाश कर सकुशल सौंप दिया। बच्चों को उसके परिजनों को सौंपा जिसके बाद परिजनों व जनता के लोगो द्वारा थाना अहमदगढ पुलिस को धन्यवाद देते हुए भूरि-भूरि प्रशंसा गयी है।
गुमशुदा बच्ची की तलाश कर परिजनों को सौंपा
RELATED ARTICLES



