बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर में रबी विपणन वर्ष 2026-27 अंतर्गत गेहूं खरीद के लिए जिले में 115 केंद्र बनाए गए हैं। गेहूं बिक्री के लिए अब तक 500 से अधिक किसानों ने पंजीकरण कराया है। हालांकि शुरुआती सप्ताह में एक भी किसान क्रय केंद्रों पर नहीं पहुंचा है, जबकि मंडियो में गेहूं की बोरियां लग रही है और किसान ओने-पौने दामों में गेहूं बेचने के लिए मजबूर हो रहा है।
आपको बता दें कि में गेहूं खरीद प्रक्रिया 30 मार्च से शुरू हो गई है, जो 15 जून तक चलेगी। इस बार जिले में आठ लाख क्विंटल गेहूं खरीद का लक्ष्य रखा गया है। 13 दिनों में इन केंद्रों पर मात्र 600 क्विंटल गेहूं की खरीद हो सकी है। विपणन विभाग का कहना है कि इस वर्ष गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी)2585 रुपए प्रति कुंटल तय किया गया है जो पिछले वर्ष की तुलना में 160 रुपए अधिक है। इस समय मंडियो में गेहूं की बोरियां लगी हुई है और 2300 रुपए प्रति कुंटल की दर से गेहूं की खरीद की जा रही है।
जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि जिन केंद्रों पर बारदाना नहीं है। उन पर राशन की दुकानों से बोरे लाकर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। प्रयास जारी है कि सभी केंद्रों पर गेहूं के खरीद शुरू हो और लक्ष्य को पूरा किया जा सके।
क्रय केंद्र पड़े खाली, मंडियो में काम दामों में बिक रहा गेहूं
RELATED ARTICLES



