Sunday, April 12, 2026
HomeFeaturedPAHASU NEWS || पहासू खबरदो गाड़ियों की आमने-सामने की भिड़ंत, तीन से चार लोग घायल

दो गाड़ियों की आमने-सामने की भिड़ंत, तीन से चार लोग घायल


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना पहासू क्षेत्र के खेड़ा नहर पुल पर रविवार की दोपहर को दो गाड़ियों के आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। टक्कर के दौरान दोनों गाड़ियों में सवार तीन से चार लोगों को मामूली चोटे आई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया और स्थिति का जायजा लिया।
आपको बता दें कि मामला रविवार की दोपहर का है। थाना पहासू क्षेत्र के खेड़ा नहर पुल के पास दो गाड़ियों की आमने-सामने की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए। कारों में सवार तीन से चार लोग घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर राहगीरों की भिड़े एकत्र हो गई। उन्होंने मामले से पुलिस को अवगत कराया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया तथा वाहनों को सड़क से साइड कराया।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments