बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर में रविवार को मौसम साफ है और चिलचिलाती धूप का लोगों को सामना करना पड़ा। पिछले दिनों हुई बारिश व ओलावृष्टि से तापमान में गिरावट दर्ज की गई थी। इसके साथ ही गेहूं की फसल की कटाई और निकासी का काम रुक गया था।
आपको बता दें कि रविवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम साफ होने से किसान अपनी फसल की कटाई और निकासी में जुट गए हैं और लोगों को चिलचिलाती धूप का सामना करना पड़ रहा है। कृषि विज्ञान केंद्र की मौसम वैज्ञानिक डॉ. रिशु सिंह का कहना है कि अब मौसम साफ रहेगा। साथ ही तापमान में उतार-चढ़ाव के बीच गर्माहट का भी अहसास बढ़ाने की संभावना है।
बुलंदशहर: मौसम में उतार-चढ़ाव से लोग परेशान
RELATED ARTICLES



