बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): टैट अनिवार्यता के विरोध में सोमवार को बुलंदशहर में जनपद के शिक्षकों ने नारेबाजी कर मशाल जुलूस निकाला। प्रदर्शनकारी शिक्षक टैट की अनिवार्यता का खुलकर विरोध कर रहे थे। शिक्षकों के प्रदर्शन को जनपद के विभिन्न संगठन ने अपना समर्थन दिया है। प्रदर्शनकारी शिक्षक हाथों में बैनर व तख्तियां लिए थे जिनपर टैट अनिवार्यता के विरोध में नारे लिखे थे। शिक्षक विरोधी किसी भी निर्णय को शिक्षक संघ बर्दाश नहीं करेंगा और शिक्षक हितों की रक्षा के लिए सकारात्मक निर्णय लेगा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि टैट अनिवार्यता को वापिस नहीं लिया गया तो शिक्षक प्रदर्शन और आंदोलन करेंगे।
टैट अनिवार्यता के विरोध में बुलंदशहर के शिक्षक सड़क पर उतरे
RELATED ARTICLES



