बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना बुलंदशहर नगर कोतवाली क्षेत्र के काला आम पर स्थित डेंटल क्लीनिक में काम करने वाली एक नर्स के साथ डॉक्टर गौरव ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। आरोप है कि दुष्कर्म के बाद डॉक्टर ने रुपए देने की बात कही। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है। पीड़ित परिवार न्याय के लिए लगातार थाने के चक्कर लगा रहा है, लेकिन अभी तक डॉ. गौरव की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। रेपिस्ट डॉ. गौरव अभी भी खुलेआम सड़कों पर घूम रहा है।
आपको बता दें कि पीड़ित परिवार ने बताया कि युवती अनूपशहर की रहने वाली है और बुलंदशहर में अपने जीजा के यहां रहकर काला आम स्थित डेंटल क्लीनिक पर नर्स के रूप में नौकरी करती है। परिजनों का आरोप है कि डॉक्टर गौरव ने चाय बनाने के बहाने अपने कमरे में बुला लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद पीड़ित परिवार थाने पहुंचा और मामले में तहरीर देते हुए आरोपी डॉ. गौरव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।
अब सवाल यह है कि डॉ. गौरव पर गिरफ्तारी की तलवार लटकी हुई है। डॉ. गौरव यहां-वहां भागा फिर रहा है।
दुष्कर्म के आरोपी डॉ. गौरव पर लटकी गिरफ्तारी की तलवार
RELATED ARTICLES



