बुलंदशहर, डस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर में चल रहे बुलंदशहर महोत्सव के दौरान अव्यवस्था का एक चौंकाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में मशहूर गायक अनु मलिक की ‘स्टार नाइट’ के दौरान एक पुलिसकर्मी द्वारा दर्शक का वीआईपी पास फाड़ते हुए देखा जा सकता है, जिससे आयोजन की व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार्यक्रम में भारी भीड़ उमड़ने के कारण प्रवेश व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। आरोप है कि जिन लोगों के पास वैध वीआईपी पास थे, उन्हें भी कार्यक्रम स्थल में एंट्री नहीं दी जा रही थी। इसी बीच एक दर्शक और पुलिसकर्मी के बीच कहासुनी हो गई, जिसके बाद गुस्साए पुलिसकर्मी ने उसका वीआईपी पास फाड़ दिया।
घटना का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है। यूजर्स आयोजन समिति और प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रहे हैं।
बुलंदशहर महोत्सव में हंगामा: ‘स्टार नाइट’ में वीआईपी पास फाड़ने का वीडियो वायरल
RELATED ARTICLES



