Wednesday, April 15, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR DEHAT NEWS || बुलंदशहर देहात खबरवलीमे कार्यक्रम में महिलाओं की फोटो खींचने पर ग्रामीण व रिश्तेदारों में...

वलीमे कार्यक्रम में महिलाओं की फोटो खींचने पर ग्रामीण व रिश्तेदारों में मारपीट


बुलंदशहर, डस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना बुलंदशहर देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव कजमपुर देवली में वलीमा कार्यक्रम के दौरान गांव के युवकों द्वारा महिलाओं की फोटो खींचने का आरोप है जिसके बाद गली में शामिल होने आए रिश्तेदारों और ग्रामीणों में जमकर लात-घूंसे व लाठी-डंडे चले। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में किया। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देते हुए कार्यवाही की मांग की पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
आपको बता दें कि गांव कजमपुर देवली में दो भाइयों के वलीमे का कार्यक्रम चल रहा था। वलीमे कार्यक्रम में रिश्तेदारी व ग्रामीण एकत्र हुए थे। आरोप है कि गांव के युवकों द्वारा महिलाओं की फोटो खींची गई जिसके बाद रिश्तेदारों ने जब इसका विरोध किया तो पंडाल से लेकर सड़क तक लात-घूंसे व लाठी-डंडे चलने लगे। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को संभाला। प्राप्त तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी हुई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments