बुलंदशहर, डस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा आयोजित “धन्यवाद स्कूटी रैली” ने शहर की सड़कों पर उत्साह और एकजुटता का अनोखा नजारा पेश किया। हजारों की संख्या में महिलाओं ने स्कूटी रैली में भाग लेकर अपनी ताकत और संगठन की मजबूती का परिचय दिया।
यह भव्य रैली यमुनापुरम स्थित स्टेडियम से शुरू हुई, जो काला आम, मोती बाग समेत शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरती हुई पुनः काला आम स्थित मलका पार्क पर जाकर संपन्न हुई। पूरे मार्ग में महिलाओं का जोश देखने लायक था—हाथों में पार्टी के झंडे और चेहरे पर उत्साह, हर ओर “भारत माता की जय” और “भाजपा जिंदाबाद” के नारों की गूंज सुनाई दी।


