Saturday, April 18, 2026
HomeFeaturedSIKANDERABAD NEWS || सिकन्द्राबाद खबरनाले में मिली बाइक को महिला ने अपने दामाद की बताई

नाले में मिली बाइक को महिला ने अपने दामाद की बताई


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना सिकंदराबाद क्षेत्र के मोहल्ला खत्रीवाड़ा में शनिवार की सुबह एक नाले में संदिग्ध हालत में बाइक पड़ी मिली। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और नगर पालिका की जेसीबी की मदद से बाइक को बाहर निकलवाया गया। इस दौरान मौके पर भारी भीड़ जुटी रही। आसपास के लोगों ने आशंका जताई कि कहीं बाइक के साथ कोई व्यक्ति भी नाले में गिरा तो नहीं। इस शक के चलते पुलिस ने नाले में काफी देर तक सघन तलाश अभियान चलाया, लेकिन राहत की बात यह रही कि वहां कोई व्यक्ति नहीं मिला। इसी बीच खत्रीवाड़ा निवासी कविता मौके पर पहुंची और बाइक की पहचान कर उसे अपने दामाद की बताई। उन्होंने पुलिस को जानकारी दी कि एक अज्ञात व्यक्ति उनकी नजरों के सामने ही बाइक को नाले में फेंककर फरार हो गया था। सिकंदराबाद थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।
अब सवाल यह है कि आखिर बाइक को नाले में क्यों फेंका गया? इसके पीछे क्या वजह थी? इन सवालों के जवाब तलाशने में पुलिस जुट गई है।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments