Saturday, April 18, 2026
HomeFeaturedJAHANGIRABAD NEWS || जहांगीराबाद खबरदबंगों ने घर में घुसकर लाठी-डंडों व धारदार हथियारों से महिला-बच्चों को...

दबंगों ने घर में घुसकर लाठी-डंडों व धारदार हथियारों से महिला-बच्चों को पीटा, रिपोर्ट दर्ज


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना जहांगीराबाद क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते कुछ नामजद आरोपियों ने एक परिवार पर जानलेवा हमला कर दिया। इस दौरान महिला व बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़ित ने मामले में तहरीर देते हुए कार्यवाही की मांग की। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
आपको बता दें कि पीड़ित सुरेश ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि 16 अप्रैल की दोपहर गांव के कुछ लोग लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से लैस होकर जबरन उनके घर में घुस आए। आरोप है कि हमलावरों ने घर में घुसते ही गाली-गलौच शुरू कर दी और जान से मारने की नीयत से हमला बोल दिया। इस दौरान घर में मौजूद महिलाओं और बच्चों के साथ भी अभद्र व्यवहार किया तथा उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई। हमले में राजेश पुत्र सुरेश और ममता पत्नी राजेश गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज जारी है। थाना जहांगीराबाद प्रभारी सुदेश कुमार ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments