Saturday, April 18, 2026
HomeFeaturedKHURJA NAGAR NEWS || खुर्जा नगर खबरएसडीएम के निर्देश पर दो दिन से बेसुध बुजुर्ग को परिजनों को...

एसडीएम के निर्देश पर दो दिन से बेसुध बुजुर्ग को परिजनों को सौंपा


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के खुर्जा में दो दिन से बेसुध हालत में भटक रहे एक बुजुर्ग को सुरक्षित अस्पताल पहुंचाकर आखिरकार उनके परिजनों से मिलवा दिया गया। मामला जेवर अड्डा चौराहे का है, जहां स्थानीय लोगों की नजर एक लावारिस हालत में पड़े वृद्ध पर पड़ी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची टीम ने बुजुर्ग को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान उनकी पहचान नेम सिंह के रूप में हुई, जो जनपद हाथरस के ममोदा गांव के निवासी हैं। बताया गया कि नेम सिंह इन दिनों ककोड थाना क्षेत्र में अपनी बेटी के पास रह रहे थे, लेकिन किसी तरह रास्ता भटक गए और पिछले दो दिनों से बेसुध हालत में इधर-उधर भटक रहे थे। एसडीएम खुर्जा के निर्देश पर बुजुर्ग के परिजनों से संपर्क साधा गया। जानकारी मिलने पर उनका बेटा, जो आंध्र प्रदेश में रहता है, तुरंत खुर्जा पहुंचा। इसके बाद नेम सिंह को उनके बेटे को सौंप दिया गया।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments