बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना खुर्जा नगर क्षेत्र के मोहल्ला पीरजादा में शुक्रवार की रात दो पक्ष आमने-सामने आ गए। इस दौरान जमकर मारपीट हुई। यह विवाद पुराने समय से रूपयों के लेनदेन को लेकर हुआ।
आपको बता दें कि मामला गुरुवार की रात का है। जब थाना खुर्जा नगर क्षेत्र के अंतर्गत मोहल्ला पीरजादा में दो पक्षों में पुराने समय से रूपयों के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा है। वर्तमान में एक पक्ष के द्वारा दूसरे पक्ष के मकान की तरफ करके सीसीटीवी कैमरा लगा दिया गया था। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच कहासुनी बाद मारपीट हो गई। दोनों पक्षों की तरफ से दो लोगों को साधारण चोट आई जिनका मेडिकल कराया गया। इसके बाद दो लोगों को हिरासत में लिया गया। मामले में लगाए गए अवैध पशु के आरोप निराधार है। पुलिस ने मामले में प्राप्त तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। फिलहाल जांच जारी है।
रुपयों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट, मुकदमा दर्ज
RELATED ARTICLES



