बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना अनूपशहर क्षेत्र के गांव डूंगरा जोगी में रविवार के दोपहर 60 वर्षीय बुजुर्ग का शव उनके घर के सामने सड़क किनारे पड़ा होने का मामला सामने आया है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की गहनता से जांच पड़ताल कर रही है।
आपको बता दें कि मामला रविवार की दोपहर का है जब गांव डूंगरा में एक व्यक्ति का शव उसके घर के सामने सड़क किनारे पड़ा मिला। शव देख आसपास लोगों के होश उड़ गए। स्थानीय लोगों ने मामले से पुलिस को अवगत कराया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों ने बताया कि मृतक 60 वर्षीय भोजराज अविवाहित थे। मृतक के दो छोटे भाई हैं जो नोएडा में रहकर नौकरी करते हैं। मृतक भोजराज 3-4 दिन पहले ही घर लौटे थे। सीओ अनूपशहर विकास प्रताप चौहान का कहना है कि प्रथम दृश्यता मामला अत्यधिक शराब के सेवन से हुई मौत का प्रतीत हो रहा है। सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।
घर के सामने ही सड़क किनारे पड़ा मिला 60 वर्षीय बुजुर्ग का शव
RELATED ARTICLES



