Monday, April 20, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरदो दिन में वाहनों पर कार्रवाई, मॉडिफाइड साइलेंसर और प्रेशर हॉर्न वालों...

दो दिन में वाहनों पर कार्रवाई, मॉडिफाइड साइलेंसर और प्रेशर हॉर्न वालों पर गिरी गाज


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले में यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए ट्रैफिक पुलिस और सीसी टीम ने दो दिवसीय विशेष अभियान चलाया। इस दौरान नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई। अभियान के तहत मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर सड़कों पर शोर मचाने वाले 43 वाहनों के चालान किए गए। वहीं, अनाधिकृत प्रेशर हॉर्न और हूटर का इस्तेमाल कर रहे 78 वाहन चालकों पर भी कार्रवाई करते हुए चालान काटे गए।
यातायात पुलिस का कहना है कि मॉडिफाइड साइलेंसर और तेज आवाज वाले प्रेशर हॉर्न न सिर्फ ध्वनि प्रदूषण बढ़ाते हैं, बल्कि आम जनता के लिए परेशानी का कारण भी बनते हैं। ऐसे में नियमों का उल्लंघन करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments