बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना स्याना क्षेत्र के बड्डावाजिदपुर और वेरा रोड पर ‘प्रतिबंधित’ पेड़ों की रातों-रात अवैध कटाई का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि जैसे ही अंधेरा होता है, माफिया बेखौफ होकर कुल्हाड़ी और आरी लेकर पेड़ों पर टूट पड़ते हैं।
ग्रामीणों के मुताबिक, यह सिलसिला कई दिनों से लगातार चल रहा है, लेकिन संबंधित विभाग और स्थानीय प्रशासन इस पर प्रभावी कार्रवाई करने में नाकाम नजर आ रहा है। आरोप है कि माफिया रात के समय ट्रैक्टर-ट्रॉली और अन्य वाहनों से लकड़ी को आसानी से ठिकाने लगा देते हैं जिससे पूरे नेटवर्क के सक्रिय होने की आशंका जताई जा रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए उत्तर प्रदेश पुलिस ने थाना स्याना पुलिस को जांच के निर्देश दिए हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही अवैध कटान में शामिल लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कानूनी शिकंजा कसने की तैयारी की जा रही है।
रातों-रात कट रहे ‘प्रतिबंधित’ पेड़, पुलिस जांच में जुटी
RELATED ARTICLES



