बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर में डॉ. भीमराव अंबेडकर के पोस्टर के साथ अभद्रता का मामला सामने आया है। खुर्जा नगर कोतवाली क्षेत्र के गांव बौरोली स्थित पंचायत घर की दीवार पर लगे अंबेडकर पोस्टर पर अराजकतत्वों द्वारा गोबर फेंकने और पोस्टर फाड़ने की घटना सामने आई है। सुबह जैसे ही ग्रामीणों को इसकी जानकारी मिली, गुस्साए लोग बड़ी संख्या में पंचायत घर पर इकट्ठा हो गए। लोगों ने इस हरकत को सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की साजिश बताते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। मामले में मिली तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि दोषियों की पहचान कर जल्द ही कड़ी कार्रवाई की जाएगी जिसके बाद लोग शांत हुए।
बुलंदशहर: अंबेडकर पोस्टर से छेड़छाड़ पर लोगों में आक्रोश, पंचायत घर पर हंगामा
RELATED ARTICLES



