बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बुलन्दशहर दिनेश कुमार सिंह के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अंतरिक्ष जैन द्वारा ग्रामीण क्षेत्र के समस्त क्षेत्राधिकारियों/समस्त थाना प्रभारियों/समस्त विवेचको के साथ गोष्ठी कर लंबित विवेचनाओं की समीक्षा कर लंबित विवेचनाओं का शीघ्र अति शीघ्र गुणवत्तापूर्वक निस्तारण कराने तथा NBW/ वारंटी आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु दिनांक 19 अप्रैल 2026 से 20 अप्रैल 2026 तक 02 दिवस का विशेष अभियान चलाया गया था। अभियान के दौरान ग्रामीण क्षेत्र के समस्त विवेचको द्वारा 149 विवेचना निस्तारित की गयी। अभियान में विशेष रूची लेकर थाना खुर्जा नगर पुलिस द्वारा सर्वाधिक 25 विवेचना निस्तारित की गयी। विभिन्न मामलों में वांछित चल रहे एनबीडब्ल्यू वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमों द्वारा ताबडतोड दबिश की कार्यवाही के दौरान NBW/वांरटियों (गैर जमानती वारंट) अभियुक्तों की तलाश की गयी, जिसमें जनपद में विभिन्न मामलों में वांछित चल रहे 62 NBW/वांरटियों को गिरफ्तार किया गया। अभियान में विशेष रूची लेकर थाना जहांगीराबाद पुलिस द्वारा सर्वाधिक 11 NBW/वांरटियों को गिरफ्तार किया गया।
02 दिवस का अभियान चलाकर 149 लम्बित विवेचनाएं निस्तारित व 62 NBW/वारंटी गिरफ्तार
RELATED ARTICLES



