बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के जिलाधिकारी द्वारा होमगार्ड भर्ती परीक्षा को लेकर मंगलवार को एक अहम बैठक बुलाई गई थी। इस बैठक में शामिल होने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भी कलेक्ट्रेट पहुंच रहे थे, लेकिन परिसर में अव्यवस्थित पार्किंग और वाहनों की भीड़ के चलते लंबा जाम लग गया। आम जनता तो अक्सर जाम की समस्या से जूझती ही है, लेकिन इस बार जिले के सबसे बड़े पुलिस अधिकारी को भी इसका सामना करना पड़ा। करीब 20 मिनट तक एसएसपी जाम में फंसे रहे जिससे बैठक में पहुंचने में देरी हुई। इस घटना ने कलेक्ट्रेट परिसर की ट्रैफिक व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी है। बिना किसी प्लानिंग के खड़े वाहन और सुरक्षा व्यवस्था की कमी के चलते वीआईपी मूवमेंट भी प्रभावित हो गया।
बुलंदशहर: डीएम ने रखी होमगार्ड परीक्षा को लेकर बैठक, जाम में फंसे रहे एसएसपी
RELATED ARTICLES



