Saturday, June 27, 2026
HomeFeaturedKHURJA NAGAR NEWS || खुर्जा नगर खबरखेत में भूसे के ढेर में लगी आग

खेत में भूसे के ढेर में लगी आग


बुलंदशहर, डस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के खुर्जा क्षेत्र के गांव अरनिया खुर्द में बुधवार दोपहर खेत में पड़े भूसे के ढेर में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप लेना शुरू कर दिया जिससे आसपास के खेतों में भी खतरा पैदा हो गया।
ग्रामीण मुनेश शर्मा ने बताया कि उनके करीब 12 बीघा खेत में गेहूं की फसल थी जिसकी निकासी मशीन से कराई गई थी और भूसा खेत में ही पड़ा हुआ था। इसी दौरान दोपहर में अचानक भूसे में आग लग गई। आग की लपटें उठती देख गांव में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत नलकूप चलाकर पानी की मदद से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। हालांकि, आग की चपेट में आकर काफी मात्रा में भूसा जलकर राख हो गया जिससे किसान को नुकसान उठाना पड़ा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments