Thursday, April 23, 2026
HomeFeaturedNARAURA NEWS || नरौरा खबरवीआईपी गंगा घाट फिर होगा भव्य, 48 लाख से होगा जीर्णोद्धार

वीआईपी गंगा घाट फिर होगा भव्य, 48 लाख से होगा जीर्णोद्धार


बुलंदशहर, डस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के नरौरा में गंगा नदी की बाढ़ से पिछले वर्ष क्षतिग्रस्त हुआ नगर का सबसे स्वच्छ और वीआईपी गंगा घाट अब जल्द ही अपने पुराने स्वरूप में लौटेगा। नगर पंचायत ने घाट के मरम्मत और जीर्णोद्धार के लिए करीब 48 लाख रुपये की योजना तैयार की है जिससे क्षेत्रवासियों को बड़ी राहत मिलने वाली है।
नगर पंचायत अध्यक्ष प्रीति यादव ने कहा कि वंदन योजना के तहत घाट के पुनर्निर्माण का कार्य कराया जाएगा। इस योजना के अंतर्गत घाट पर पत्थर पिचिंग, नई सीढ़ियों का निर्माण और अन्य आवश्यक कार्य किए जाएंगे, ताकि घाट को मजबूत और सुरक्षित बनाया जा सके। उन्होंने बताया कि टेंडर प्रक्रिया पूरी होते ही कार्य शुरू कर दिया जाएगा।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments