बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र में एक बंद पड़े मकान को चोरों ने अपना निशाना बना लिया इस दौरान कर घर में दाखिले हुए और लाखों के आभूषण व नकदी चोरी कर फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।
आपको बता दें कि थाना सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र में एक मकान बंद पड़ा हुआ था। चोरों ने मकान से करीब लाखों के सोने-चांदी के आभूषण व आठ हजार रूपए नकद चोरी कर फरार हो गए। जब पीड़ित को मामले की जानकारी हुई तो उसके होश उड़ गए। पीड़ित ने मामले से पुलिस को अवगत कराया। पुलिस मामले की गहनता से जांच पड़ताल में जुटी हुई है।
बंद पड़े मकान से चोर लाखों के आभूषण व नकदी चोरी कर हुए फरार
RELATED ARTICLES


