Friday, April 24, 2026
HomeFeaturedCHHATARI NEWS || छतारी खबरस्कूल से घर लौट रहे छात्र की ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने...

स्कूल से घर लौट रहे छात्र की ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से मौत


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना छतारी क्षेत्र के गांव किरतपुर में स्कूल से लौटते समय एक छात्र ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आ गया जिससे छात्रा की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया।
आपको बता दें कि गांव किरतपुर निवासी छात्र स्कूल से घर लौट रहा था तभी ईट से लदी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आकर उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, मृतक आठ वर्षीय छात्र उमंग अपनी विधवा मां का इकलौता सहारा था। उसके पिता राजकुमार की कैंसर से मौत हो गई थी। चार बहनों के बीच वह इकलौता भाई था। उमंग की मौत से परिजनों में मातम छाया हुआ है।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments