Friday, April 24, 2026
HomeFeaturedKAKOD NEWS || ककोड़ खबरचोरी व लूट की घटना में वांछित शातिर बदमाशों से हुई मुठभेड़,...

चोरी व लूट की घटना में वांछित शातिर बदमाशों से हुई मुठभेड़, दो गिरफ्तार


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना ककोड़ की पुलिस ने चोरी व लूट की घटना में वांछित शातिर बदमाशों से थाना ककोड़ पुलिस की मुठभेड़ हो गई। जवाबी कार्यवाही में एक बदमाश घायलवस्था में अपने एक अन्य साथी सहित गिरफ्तार हुआ है जिसके कब्जे से पुलिस को अवैध असलहा, कारतूस, चाकू व कार बरामद हुई है।
आपको बता दें कि थाना ककोड़ पुलिस टीम गुरुवार को लडूकी बम्बे के पास संदिग्ध वाहन/व्यक्तियों की चैकिंग में कर रही थी तभी एक संदिग्ध इको कार आती हुई दिखाई दी जिसको पुलिस टीम द्वारा रोकने का प्रयास किया गया, नहीं रुकी तथा कार को तेजी से मोड़कर धनौरा की तरफ भागने लगे, पुलिस टीम द्वारा बदमाशों का पीछा कर घेराबंदी की गयी तो अपने-आपको पुलिस से घिरता देख बदमाशों द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायरिंग की गयी, पुलिस टीम द्वारा की गयी आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग में बदमाश संजय उर्फ दीपक उर्फ संजू गोली लगने से घायल हो गया जिसे घायलावस्था में उसके 01 अन्य साथी सहित कॉम्बिंग करके गिरफ्तार किया गया। बदमाश शातिर किस्म के अपराधी हैं, जो चोरी एवं लूट जैसी गंभीर वारदातों में संलिप्त रहे हैं। इनके विरुद्ध विभिन्न थानों में चोरी, लूट व गैंगस्टर के 40 से अधिक अभियोग पंजीकृत हैं। पूछताछ के दौरान यह तथ्य प्रकाश में आया है कि अभियुक्तगण जिस इको कार से आवागमन कर रहे थे, उसे इन्होंने एक दिन पूर्व ही दिल्ली से चोरी की गयी थी। पकड़े गए आरोपियों की पहचान संजय उर्फ दीपक उर्फ संजू पुत्र थान सिंह निवासी दरावर थाना आहार जनपद बुलन्दशहर हाल पता देवीधाम कालोनी थाना खुर्जा नगर जनपद बुलन्दशहर (घायल) तथा अजय चौधरी पुत्र नरेश चौधरी उर्फ लज्जा निवासी बैकेट हाल के पास बिजली घर-4 मुरारी नगर थाना खुर्जा नगर जनपद बुलन्दशहर के रूप में हुई है। आरोपियों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments