Wednesday, April 29, 2026
HomeFeaturedDIBAI NEWS || डिबाई खबरआम के पेड़ से लटका मिला राजमिस्त्री का शव

आम के पेड़ से लटका मिला राजमिस्त्री का शव


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना डिबाई क्षेत्र के गांव उदयपुर कला में मंगलवार की सुबह राजमिस्त्री का शव खेत में आम के पेड़ से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस फोरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल की। पुलिस ने बताया कि मंगलवार की सुबह गांव उदयपुर कला में एक युवक का शव पेड़ से लटका होने की सूचना मिली। मौके पर मौजूद परिजनों ने शव की पहचान राजू उर्फ राजेंद्र (45) के रूप में की। सीओ मधुप सिंह ने बताया कि जांच के दौरान प्रकाश में आया कि राजू शराब पीने का आदी था। प्रथमदृष्टया मामला आत्महत्या का प्रकाश में आया है। पुलिस गहनता जांच कर रही है।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments