Wednesday, April 29, 2026
HomeFeaturedAHMADGARH NEWS || अहमदगढ़ खबरघर में घुसकर मारपीट के मामले में रिपोर्ट दर्ज

घर में घुसकर मारपीट के मामले में रिपोर्ट दर्ज


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना अहमदगढ़ क्षेत्र के गांव पुठरीकला निवासी छोटेलाल ने घर में घुसकर मारपीट किए जाने का आरोप लगाया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। छोटेलाल ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि रविवार शाम करीब सात बजे अपने घर पर बैठे थे। इसी दौरान परिवार के सोनू, भूपेंद्र शर्मा गाली-गलौज करते हुए घर में घुस आए। विरोध करने पर उक्त लोगों ने लाठी, डंडों से मारपीट की। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज हुई है।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments