Thursday, April 30, 2026
HomeFeaturedKHURJA DEHAT NEWS || खुर्जा देहात खबरखुर्जा: 40 लाख की चोरी के मामले में पुलिस ने हिरासत में...

खुर्जा: 40 लाख की चोरी के मामले में पुलिस ने हिरासत में लिए आरोपियों को किया रिहा


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना खुर्जा देहात क्षेत्र के गांव फतेहगढ़ में 22 अप्रैल को हुई चोरी के मामले में पुलिस ने कुछ आरोपियों को हिरासत में लिया था जिसके बाद उन्हें छोड़ दिया गया। पीड़ित परिवार का आरोप है कि पुलिस ने आरोपियों से सांठगाठ कर ली है। पीड़ित परिवार ने मामले की जांच कर कार्यवाही की मांग की है।
आपको बता दें कि मामला 22 अप्रैल की रात का है जब चोरों ने एक घर को अपना निशाना बना लिया। इस दौरान चोरों ने दरवाजे के ताले और कुंडी काटकर घर में प्रवेश किया और संदूक के ताले तोड़कर करीब 15 तोला सोने के आभूषण, चांदी का सामान और अन्य कीमती वस्तुएं चुरा लिए। वारदात के समय घर के सभी लोग सो रहे थे। जब वह सुबह उठे तो घर का सामान बिखरा देख उनके होश उड़ गए। उन्होंने मामले से पुलिस का अवगत कराया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची थी और मामले में जायजा लिया था। मामले में पुलिस ने एक नामजद समेत अज्ञात चोरों के के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कुछ आरोपियों को हिरासत में लिया था। पीड़ित परिवार का कहना है कि लगभग 40 लाख रुपए का सामान चोरी हुआ है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों गिरफ्तार कर लिया जाएगा।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments