बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): बुलन्दशहर में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चल रहे परिवार परामर्श केंद्र डिबाई ने एक बार फिर सराहनीय कार्य करते हुए टूटते रिश्ते को बचाने में सफलता हासिल की है। केंद्र के प्रभारी की पहल और समझाइश के बाद एक दंपती को आपसी मतभेद भुलाकर दोबारा साथ रहने के लिए राजी कर लिया गया।
आपको बता दें कि दंपती के बीच काफी समय से विवाद चल रहा था जिसके चलते मामला परिवार परामर्श केंद्र पहुंचा। यहां काउंसलिंग के दौरान दोनों पक्षों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया और उन्हें समझाने का प्रयास किया गया। लगातार प्रयासों और सकारात्मक संवाद के बाद आखिरकार दोनों ने पुरानी बातों को पीछे छोड़ते हुए नई शुरुआत करने का फैसला लिया। परिवार परामर्श केंद्र के इस प्रयास की क्षेत्र में सराहना की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि केंद्र का मुख्य उद्देश्य परिवारों को टूटने से बचाना और आपसी सामंजस्य बनाकर समाज में सकारात्मक माहौल कायम करना है।
डिबाई: बिछड़ते रिश्ते को फिर मिला सहारा, दंपती साथ रहने को हुए राजी
RELATED ARTICLES



