बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की सभी प्रोफेशनल कोर्स की सम सेमेस्टर परीक्षाएं मई माह में दो पालियों में होंगी। यह परीक्षाएं 14 केंद्रों पर होंगी। पहली पाली सुबह 10 से दोपहर एक बजे तक तथा दूसरी पाली दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक चलेंगी।
डीएवी पीजी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. राजीव और आईपी कॉलेज प्रथम परिसर के प्राचार्य डॉ. अरविंद कुमार ने बताया कि सीसीएसयू ने परीक्षाओं का कार्यक्रम पूर्व में जारी कर दिया है। साथ ही अब केंद्रों की सूची जारी कर दी है। उन्होंने बताया कि डीएवी पीजी कॉलेज बुलंदशहर, राजकीय कॉलेज जहांगीराबाद, स्याना डिग्री कॉलेज घंसूरपुर, एनआरईसी कॉलेज खुर्जा, आईपी कॉलेज प्रथम परिसर, शिव मंदिर छुट्टन लाल काका महाविद्यालय सिकंदराबाद, महाराजा अग्रसेन कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन, जेएस पीजी कॉलेज सिकंदराबाद, श्री शंभु दयाल भटनागर लॉ कॉलेज सिकंदराबाद, ब्रह्मानंद महाविद्यालय बुलंदशहर, डीपीबीएस कॉलेज अनूपशहर, घुवर दयाल प्रभु दयाल इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन जहांगीराबाद, ईपी कॉलेज द्वितीय परिसर, और एएस कॉलेज सिकंदराबाद को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। उन्होंने बताया कि प्रोफेशनल कोर्स की परीक्षा केंद्र बनाए जाने के बाद तैयारियां तेज हो गई हैं।
प्रोफेशनल कोर्स की परीक्षाएं होंगी 14 केंद्रों पर
RELATED ARTICLES



