Friday, May 1, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरलंबे समय से अनुपस्थित चल रहे 12 संविदा चालकों की सेवा समाप्त

लंबे समय से अनुपस्थित चल रहे 12 संविदा चालकों की सेवा समाप्त


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): बुलंदशहर जिले के बुलंदशहर डिपो ने एक बड़ा फैसला लिया है। लंबे समय से चले आ रहे 12 संविदा चालकों की गुरुवार को सेवा समाप्ति की संस्तुति की।
एआरएम परमानंद ने बताया कि 12 संविदा चालक पिछले एक वर्ष से लगातार अनुपस्थित चल रहे थे। इनमें चाहत खान व समीर खान जनवरी 2025 से, धर्मेंद्र सिंह, योगेश कुमार, रवि कुमार व तेजपाल सिंह नवंबर 2025 से, ईश्वर चंद्र शर्मा, अनवेश, रवि कुमार व कौशल सिंह दिसंबर 2025 से, कुलदीप जनवरी 2026 और राजेश कुमार सिंह फरवरी 2026 से बिना सूचना अनुपस्थित चल रहे थे। इन सभी को अंतिम बार 28 मार्च को पत्र भेजकर जवाब मांगा गया। कौशल सिंह ने मौखिक रूप से मना कर दिया, जबकि शेष ने कोई जवाब नहीं भेजा।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments