Sunday, May 3, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरNEET परीक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट: एएसपी सिटी ने दी सख्त ब्रीफिंग

NEET परीक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट: एएसपी सिटी ने दी सख्त ब्रीफिंग


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर में रविवार की सुबह आयोजित होने वाली NEET परीक्षा को सकुशल, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर अभिषेक प्रताप अजेय ने पुलिस लाइन सभागार में परीक्षा ड्यूटी में तैनात सभी अधिकारी और कर्मचारियों की अहम ब्रीफिंग की। ब्रीफिंग के दौरान एएसपी सिटी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने, संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखने और नकल माफियाओं पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि परीक्षा की निष्पक्षता बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए प्रत्येक केंद्र पर पुलिस बल की पर्याप्त तैनाती की जाएगी। साथ ही, परीक्षा केंद्रों के आसपास अनावश्यक भीड़ एकत्र न होने देने और ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के भी निर्देश दिए गए। NEET परीक्षा को पारदर्शी और शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न कराने के लिए हर स्तर पर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments