Sunday, November 29, 2026
HomeFeaturedKHURJA NAGAR NEWS || खुर्जा नगर खबरबुलंदशहर-खुर्जा विकास प्राधिकरण की अवैध निर्माण पर कार्रवाई, निर्माणाधीन भवन सील

बुलंदशहर-खुर्जा विकास प्राधिकरण की अवैध निर्माण पर कार्रवाई, निर्माणाधीन भवन सील


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): बुलंदशहर में अवैध निर्माण के खिलाफ बुलंदशहर-खुर्जा विकास प्राधिकरण ने कार्रवाई की है। प्राधिकरण की टीम ने शनिवार को खुर्जा विकास क्षेत्र में करीब 50 वर्ग मीटर में किए जा रहे अवैध निर्माण को सील कर दिया।
प्राधिकरण की उपाध्यक्ष डॉ. अपराजिता सिंह सिनसिनवार के निर्देश पर स्थानीय पुलिस बल के साथ पहुंची टीम ने निर्माणाधीन भवन को सील कर दिया। प्राधिकरण की सचिव वान्या सिंह ने बताया कि अवैध निर्माण के खिलाफ उत्तर प्रदेश नगर नियोजन एवं विकास अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। निर्माणकर्ता को पहले नोटिस भी जारी किया गया था। वहीं, प्राधिकरण की उपाध्यक्ष ने लोगों से अपील की है कि बिना मानचित्र स्वीकृत कराए भवन निर्माण न करें और न ही अवैध कॉलोनियों में प्लॉट खरीदें। उन्होंने कहा कि अवैध निर्माण के खिलाफ प्राधिकरण का अभियान आगे भी जारी रहेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments