Saturday, August 22, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरभाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया "जीत का जश्न"

भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया “जीत का जश्न”


बुलंदशहर, डस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर में पश्चिम बंगाल, असम और पांडिचेरी में भाजपा की जीत की खुशी में भाजपा कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़े बजाकर, एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर और नारेबाजी कर इस ऐतिहासिक विजय का जश्न मनाया। जिला अध्यक्ष विकास चौहान के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने हर्षोल्लास के साथ जीत का स्वागत किया। इस मौके पर विकास चौहान ने कहा, “यह ऐतिहासिक विजय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व, जनकल्याणकारी नीतियों और कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत का परिणाम है। देश की जनता ने विकास, सुशासन और राष्ट्रीय हित की राजनीति पर अपनी मोहर लगाई है। उन्होंने आगे कहा, “यह जीत भाजपा के प्रति बढ़ते विश्वास और ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ की भावना की सच्ची जीत है। जिस प्रकार देश के विभिन्न राज्यों में भाजपा को प्रचंड समर्थन मिल रहा है, उसी प्रकार उत्तर प्रदेश में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा एक बार फिर प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। इस दौरान जिला महामंत्री संतोष बाल्मीकि, पूर्व विधायक मुंशीलाल गौतम, जिला उपाध्यक्ष हितेश, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष शशि सहित भाजपा के दर्जनों पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments