बुलंदशहर, डस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना खुर्जा देहात क्षेत्र के गांव धरारी में भाई को झूठे मुकदमे में फंसाने के लिए एक युवक ने खुद को ही गोली मार ली। युवक ने भाई से लेनदेन के विवाद में यह कदम उठाया।
आपको बता दें कि मिथुन का अपने भाई से पैसों को लेकर विवाद चल रहा था। इसी विवाद को लेकर उसने एक साजिश रची और तमंचे से अपनी ही टांग में गोली मार ली। इस पूरी घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें युवक पहले परिवार के लोगों को धमकाता है और फिर खुद को गोली मारता दिखाई देता है। वीडियो सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला खुद को नुकसान पहुंचाकर दूसरों को फंसाने की साजिश का लग रहा है। वायरल वीडियो को साक्ष्य के रूप में जांच में शामिल किया गया है और पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
भाई को फंसाने के लिए खुद को गोली मार बैठा युवक, वीडियो वायरल
RELATED ARTICLES



