बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना डिबाई क्षेत्र के गांव असदपुर घेड निवासी एक 84 वर्षीय वृद्ध की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। वृद्ध दिगंबर सिंह का शव उनके ही घर में बिस्तर पर पड़ा मिला, जिससे परिजनों और ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई।
आपको बता दें कि पुलिस के अनुसार, वृद्ध के हाथ में ब्लेड था। इसे ऐसा प्रतीत होता है कि वृद्ध ने ब्लेड से अपना गला काट लिया जिससे उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई और पूरे मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी। मौके पर पहुंचे आला अधिकारी और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने मौके से ब्लेड भी बरामद किया है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।
84 वर्षीय वृद्ध की संदिग्ध मौत, गले पर धारदार हथियार के निशान
RELATED ARTICLES



