Friday, May 15, 2026
HomeFeaturedKHURJA DEHAT NEWS || खुर्जा देहात खबरखुर्जा: पुलिस ने नष्ट कराई 1200 लीटर अवैध शराब, 227 मुकदमों से...

खुर्जा: पुलिस ने नष्ट कराई 1200 लीटर अवैध शराब, 227 मुकदमों से जुड़ी थी बरामदगी


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना खुर्जा देहात क्षेत्र में न्यायालय के आदेश के अनुपालन में पुलिस और आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 1200 लीटर अवैध शराब को नियमानुसार नष्ट कराया। अवैध शराब की अनुमानित कीमत करीब 5 लाख 50 हजार रुपये बताई जा रही है। कार्रवाई के दौरान पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में गड्ढा खुदवाकर शराब को नष्ट किया गया।
जानकारी के अनुसार, आबकारी अधिनियम के तहत दर्ज 227 निर्णयशुदा मुकदमों से संबंधित अवैध शराब को थाना खुर्जा देहात पुलिस ने न्यायालय के निर्देश पर नष्ट कराया। कार्रवाई के दौरान पूरे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी रही। इस मौके पर क्षेत्राधिकारी खुर्जा शोभित कुमार, थाना प्रभारी खुर्जा देहात मनोज कुमार, अभियोजन अधिकारी, आबकारी निरीक्षक समेत अन्य अधिकारी और पुलिसकर्मी मौजूद रहे।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments