बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के शिकारपुर नगर पालिका क्षेत्र में शनिवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाए जाने से दुकानदारों और अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया। नगर पालिका की टीम ने ईओ के नेतृत्व में भारी पुलिस बल के साथ खुर्जा अड्डे से लेकर चैनपुरा तक सड़क किनारे किए गए अवैध अतिक्रमण को हटाया। इस दौरान कई स्थानों पर बुलडोजर चलाकर अवैध निर्माण और सड़क पर रखे सामान को हटवाया गया।
आपको बता दें कि अभियान के दौरान सड़क किनारे रखे टीन शेड, ठेले, अवैध कब्जे और दुकानों के बाहर फैला सामान हटाया गया। नगर पालिका टीम ने चेतावनी देते हुए कहा कि बार-बार निर्देशों के बावजूद अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। कार्रवाई के दौरान कुछ दुकानदारों पर जुर्माना भी लगाया गया। नगर पालिका अधिकारियों ने साफ कहा कि शहर को जाम और अव्यवस्था से मुक्त कराने के लिए यह अभियान आगे भी लगातार चलता रहेगा।
अतिक्रमणकारियों के खिलाफ गरजा बुलडोजर
RELATED ARTICLES



