Friday, May 15, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरडीएम के निर्देश पर शहर की खराब स्ट्रीट लाइटें हुई दुरुस्त

डीएम के निर्देश पर शहर की खराब स्ट्रीट लाइटें हुई दुरुस्त


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर में जिलाधिकारी कुमार हर्ष के निर्देश पर नगर पालिका परिषद क्षेत्र में खराब स्ट्रीट लाइटों को सही कराने का कार्य शुरु करा दिया गया है। एडीएम प्रशासन प्रमोद पाण्डेय के निर्देशन में पालिका द्वारा शहर की खराब लाइटों की मरम्मत कराई जा रही है जिससे रात में आम जनता और वाहन चालकों को राहत मिल सके।
एडीएम प्रशासन ने बताया कि जिलाधिकारी द्वारा समीक्षा बैठक में सभी निकायों को सफाई अभियान, नाइट स्वीपिंग, खराब प्रकाश बिंदुओं को तत्काल सही कराने, नई स्ट्रीट लाइट लगाने तथा अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं। निर्देशों में शिथिलता बरतने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है। जिसके अनुपालन में सभी निकायों द्वारा अभियान चलाकर निकायों को साफ, स्वच्छ बनाने की कार्यवाही की जा रही है। इससे आम जनता को काफी हद तक राहत मिलेगी।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments