बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना गुलावठी कोतवाली क्षेत्र के गांव अकबरपुर झोझा के रहने वाले नसीम और शहजाद अली ने चोरी का आरोप लगाया है। बताया कि चार अप्रैल को नगर निवासी रमेशचन्द वर्मा, जय वर्मा, शिवम वर्मा व दिनेश वर्मा, उनकी पत्नी व उनकी बेटी ने दुकान का शटर काटकर सामान चोरी कर लिया। आरोप लगाया कि आरोपियों ने उनके साथ गाली गलौज और मारपीट भी की। उन्होंने उनसे 15 लाख रुपये की मांग की, नहीं देने पर झूठे केस में फंसाने की धमकी दी। आरोपी उनकी दुकान पर अवैध रूप से कब्जा करना चाहते हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि एसएसपी के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
गुलावठी: चोरों ने दुकान का शटर काटकर किया सामान चोरी
RELATED ARTICLES



