बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना अगौता पुलिस ने शनिवार को ऑनलाइन ठगी किए गए कुल 1,00,500/- रूपए पीड़ित के बैंक खाते में वापस कराए। रूपए वापस पाकर पीड़ित ने पुलिस का आभार व्यक्त किया।
आपको बता दें कि अर्जुन सिंह पुत्र सुरेंद्र सिंह निवासीगण ग्राम मानपुर ने अगौता थाना जनपद बुलन्दशहर द्वारा साइबर पोर्टल 1930 पर ऑनलाइन शिकायत (संख्या-23105260085892) दर्ज की गयी कि उसके फोन पर अज्ञात ठगो द्वारा लिंक भेजा गया जिसे ऑपन करने पर उशके साथ 1,00,500/- रुपये की ऑनलाइन ठगी की गयी है। इस सम्बन्ध में थाना अगौता साइबर हैल्प डेस्क पर नियुक्त पुलिसकर्मियों द्वारा साइबर पोर्टल पर प्राप्त शिकायत का तत्काल संज्ञान लिया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह के कुशल निर्देशन में थाना अगौता साइबर हैल्प डेस्क पर नियुक्त पुलिसकर्मियों द्वारा अथक परिश्रम करते हुए पीडित के बैंक खाते में 1,00,500/- रुपये वापस कराये गये। आवेदक द्वारा थाना अगौता पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए भूरि-भूरि प्रशंसा की गयी।
ऑनलाइन ठगी किये गये कुल 1,00,500 पीड़ित के बैंक खाते में कराए वापस
RELATED ARTICLES



