Sunday, May 10, 2026
HomeFeaturedKHURJA NAGAR NEWS || खुर्जा नगर खबरखुर्जा: अहिरपाड़ा में दस दिनों से पानी न आने से मोहल्लेवासी परेशान

खुर्जा: अहिरपाड़ा में दस दिनों से पानी न आने से मोहल्लेवासी परेशान


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के खुर्जा नगर क्षेत्र के मोहल्ला अहिरपाड़ा में बीते 10 दिनों से पानी की आपूर्ति प्रभावित है जिससे मोहल्लेवासियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने शनिवार को मामले में ईओ नगर पालिका को मामले में लिखित शिकायत दी और जल्द से जल्द समस्या का समाधान करने की मांग की है।
आपको बता दें कि मोहल्ला अहिरपाड़ा के रहने वाले लोगों का कहना है कि दस दिनों से पाइपलाइन में पानी नहीं आ रहा है जिससे मोहल्लेवासी हैंडपंप से बाल्टी व अन्य बर्तनों में पानी ढोकर लाने को मजबूर है। लोगों को कहना है कि नगर पालिका के कर्मचारियों और अधिकारियों से कई बार मामले की शिकायत की गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई है। जलकर विभाग के जेई गुप्ता ने बताया कि पानी की टंकी की मोटर खराब हो गई थी जिसे बदलने का काम किया जा रहा है।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments